Friday, 26 July 2024

श्री चंद्रशेखर आजाद जी का 10 जून 2024 को गुरु रविदास जी के प्रांगण में स्वागत है🌹

 🌹सभी गुरु भक्तों की ओर से माननीय सांसद श्री चंद्रशेखर आजाद जी का 10 जून 2024 को गुरु रविदास जी के प्रांगण में स्वागत है🌹


🙏 श्री जोगिंदर नरवाल जी का 96 गुरु भक्त भाइयों का हौसला बढ़ाने के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद 👏


सभी 96 गुरु भाईयों लिए खुशी का अवसर है कि आपके बीच का एक भाई का त्याग और बलिदान उनको इतनी ऊंचाइयों पर ले गया कि वह हम सभी की बात रखने के लिए भारत की संसद के अंदर पहुंच गये हैं l 


 21 अगस्त 2019 को मैं, वहां पर  नही था परन्तु डोर टू डोर गुरु श्री रविदास मंदिर का पुनर्निर्माण का प्रचार करते हुए मुझे जो ज्ञात हुआ उसके अनुसार जिस श्रद्धा भाव से वह गुरु भक्तों का काफिला लेकर चल पड़े थे अत्यंत ही श्रद्धा और साहस का विषय है l 25 किलोमीटर की पैदल यात्रा करने के बाद वह गुरु जी के दरबार में पहुंचे थे 🌹


 संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की उन पर अत्यंत करुणा है, उस करुणा का फल आया है 🌹


 जो गुरु की सच्ची सेवा करता है उसकी प्रतिष्ठा जगत में फैलती ही है 🙏


हम सभी को उसी श्रद्धा भाव से गुरु जी के मंदिर के पुनर्निर्माण में लग जाना चाहिए🙏 रविदास राज को धरती पर लाना चाहिए🌹यही संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी के प्रति सच्ची श्रद्धा होगी 👏


आप सबका शुभचिंतक पत्र प्रतिनिधि अधिवक्ता कमलेश कुमार मित्रा 👏

No comments:

Post a Comment