फीडबैक-2 सूचना 11 जुलाई 2024 🙏🌹
तुगलकाबाद रविदास मंदिर के शुभचिंतकों ने हमारे ऊपर प्रतिबंध लगा रखा है कि हमको ऐसा कोई काम नहीं करना है जिससे समाज में फूट पड़े किंतु क्या यह केवल मेरी जिम्मेदारी है 🙏
1. तथाकथित सरकारी कमेटी को क्या हमारे समाज में फूड डालने के लिए बनाया गया है?🙏
2. संत शिरोमणि गुरु रविदास का मंदिर कभी ना बन पाए क्या इसके लिए समाज को बरगलाते रहने के लिए तथाकथित सरकारी कमेटी को बनाया गया है 🙏 महासचिव के कल के भाषण में कुछ भी नया नहीं था, वह इस बात का रोना पिछली 59 मासिक सभाओं में करते रहे हैं, जो कल उन्होंने किया🙏
3. क्या तथाकथित सरकारी कमेटी के लोग हमारे समाज के लोग नहीं है, उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है,
4. 10 जून की पूजा में सचिव श्री सुरजीत ने कहा था कि अगली बैठक में हम आपको खुशखबरी सुनाएंगे उस खुशखबरी को सुनने के लिए इस बार मैंने प्रांगण की निगरानी का काम नहीं किया, और किसी के हस्ताक्षर कलेक्ट नहीं किया, और मंच के करीब ही बैठा रहा🙏
5. परंतु मिस्टर सुरजीत ने अपना जन्मदिन होने की सूचना दी, गुरु रविदास मंदिर से संबंधित कोई सूचना नहीं दी 🌹
6. दोस्त इस तरह की फालतू की ड्रामेबाजी बंद करो, कम से कम अपने जन्मदिन के नाम पर ही पूरे प्रांगण में मिठाई ही बटवा देते 👏
7. इस बार तो प्रांगण में पानी की व्यवस्था भी नहीं की गई थी, लंगर किसके पैसे से बन रहा है, तथाकथित सरकारी कमेटी की उसमें क्या भूमिका है, यह सभी प्रश्न भी उठाए जा सकते हैं 🙏
8. तात्कालिक रूप से पानी, उन्ही सदस्य से मंगाया गया जिनके कार्यक्रम को 10 जून में खराब कर दिया गया था🙏
9. तथाकथित सरकारी कमेटी को तो प्रांगण में आए माननीय सांसदों की भी इज्जत करना नहीं आता है, श्री ऋषि पाल जी को माननीय सांसद के आने की सूचना व्यक्तिगत रूप से मैंने दी थी, फिर भी तथाकथित सरकारी कमेटी ने पुलिस अधिकारियों को कह दिया कि उसके पास मा. सांसद के आने की कोई सूचना नहीं है, यह एक चिंता का विषय है जबकि प्रांगण में होर्डिग लगे थे 🙏
10. इस प्रकार 10 जुलाई को कथित कमेटी के महासचिव द्वारा कही गई बातें खोखली साबित होती है कि प्रांगण सबका है 😭 अगर उनकी ऐसी सोच होती तो 28 फरवरी 2021 की शर्माना घटना नहीं होती🙏 गुरु भक्तों में बांटा जाने वाला लंगर सड़क पर ना फेका का जाता 😭 उस समय तो तथाकथित सरकारी समिति ने खुद को प्रांगण का मालिक समझ लिया था, 4 साल बाद उनको यह बात समझ में आई कि मैनेजमेंट कमेटी प्रांगण की मालिक नहीं होती 🙏 इस प्रांगण के मालिक तो संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी हैं, यह बात आध्यात्मिक और विधिक रूप दोनों से सत्य है, 🙏 यह बात ना तो तथाकथित सरकारी समिति को समझ में आई है और ना ही DDA को, शायद संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कृपा से, इतना समझाने के लिए मुझे पवित्र नगरी इलाहाबाद छोड़कर दिल्ली आना पड़ा 🌹
11. इस आधार पर कहा जा सकता है कि तथाकथित सरकारी कमेटी समाज को जोड़ने में एक नाकामयाब कमेटी है इसको बदला जाना आवश्यक है 🙏 विगत 5 सालों में यह कुछ नहीं कर सकी है, फिर कार्यकारिणी का सदस्य होने के नाते हम आपकी श्रद्धा का क्या अचार डालेंगे🌹🙏
12. जिस कमेटी में रूलिंग पार्टी के दो एमपी हो और वह मुख्य दरवाजा ना खुला सके तो उस श्रद्धा का क्या समाज अचार डालेगा 🙏🌹
13. मेरी विधिक कार्यवाही में बाधा डालने के लिए DDA के सरकारी अधिकारियों के साथ लाइजिंग की जा रही है, मेरा 'भेजा' घूम गया तो मैं SC अधिकारियों की नौकरी खा जाऊंगा, जो आपके शुभचिंतक बने बैठे हैं 🙏
14. समाज को अश्रद्धा के बिंदु आप लोगों ने खुद दिया है, इसलिए तत्काल आप लोगों को इस्तीफा दे देना चाहिए 🙏
15. पिछले 4 साल में समाज के लोगों ने मुझे इतना डाटा दे दिया कि मैं लिखता ही रहूं, परंतु मुझे बार-बार सोचना पड़ रहा है कि क्या ना लिखूं 🙏
16. कल भी प्रांगण में पूजा के बाद तथाकथित सरकारी कमेटी द्वारा उत्पीड़ित सदस्यों से चर्चा हुई, वह तथाकथित सरकारी कमेटी के खिलाफ कोई क्रिमिनल केस करना नहीं चाहते जबकि तथाकथित सरकारी कमेटी के खिलाफ क्रिमिनल केस बनता है l
17. वह लोग केवल मंदिर चाहते हैं, न जाने क्या सोचकर, उन लोगों ने मुझे बुलाया और वे अपनी फाइल देते देते रुक गये l
18. कल तथाकथित सरकारी कमेटी के महासचिव ने अपनी डींगे हॉकी कि कितनी कमेटियों का उनके पास समर्थन है, 96 गुरु भक्तों में से कितने का उनके पास समर्थन है 🙏 यह अच्छी बात है कि आपकी 80 साल की उम्र हो चली है आपके पास समर्थन होना भी चाहिए, आपकी पूरी जिंदगी दिल्ली में बीती है, समाज के दुर्भाग्य से आप SC कमीशन के अधिकारी रहे, आपके पास समर्थन होना भी चाहिए🙏
19. फिर आपको किस बात का डर है, चोर दरवाजे से आप और आपके साथी खुद को पदधारी क्यों बनाए रखना चाहते हैं, 🙏
20. क्यों नहीं तथाकथित सरकारी कमेटी की कमेटी नियमावली दिखायी जाती है, क्या नियमावली किसी की व्यक्तिगत संपत्ति है 🙏 भेद अभी और भी है 🌹
🌹आपसे निवेदन है - हर शादी में आप दूल्हा नहीं हो सकते, युवाओं को भी दूल्हा बनने दो, अभी खर्चा तो आप को ही करना पड़ेगा, खर्चा आप करोगे इसलिए दूल्हा आप बनोगे यह बात ठीक नहीं है यह सामाजिक परंपरा नहीं है 🙏
21. सभी 96 गुरु(अब 95) भक्तों को सरकारी कमेटी में लिया जाए, दिल्ली में संत शिरोमणि से जुड़े सभी मंदिरों और कमेटियों के प्रतिनिधियों को सरकारी समिति के सदस्य के रूप में लिया जाये, उनको कार्यकारिणी चुनने का अधिकार दिया जाए🙏
22. अगर लाखों लोग कार्यकारिणी के मतदान में भाग लेते हैं तो यह बहुत अच्छी बात है, तभी तो इसे अंतरराष्ट्रीय मंदिर कहा जाएगा 🙏🌹
नोट :- संत श्री निरंजन दास जी सहित भारत सरकार को लीगल नोटिस भेजा जा चुका है,🙏
अन्य सभी पदाधिकारी इस्तीफा देकर संत श्री निरंजन दास जी का सहयोग करें🙏 क्योंकि कल प्रांगण में गुरु की बहुत महिमा गई जा रही थी🙏 अब उसको धरती पर उतरने की बारी है कथनी और करनी को अब पूरा समाज देखेगा 🌹🙏
मुझे भी कदापिएं अच्छा नहीं लगेगा कि संत श्री निरंजन दास जी को कोर्ट बुलाया जाए, परंतु भारत भूमि पर दधीचि जैसे ऋषि भी हुए 🙏 मुझे लगता है वह मेरे इस दुरसाहस के लिए मुझे माफ कर देंगे 🙏
एक निष्पक्ष कमेटी का गठन किया जाना चाहिए जो सभी लोगों को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश अनुसार गुरु भक्तों को सरकारी समिति का सदस्य बनाये 🙏 और नई कार्यकारिणी का चुनाव कराए 🙏 तथाकथित सरकारी कमेटी के पदाधिकारी को चुनाव का सामना करना चाहिए🌹🙏
संयोजक अधिवक्ता कमलेश कुमार मित्रा 👏
मो. 8543070544, 9335122064
नोट :- मैं इस वाद में अधिवक्ता हूं इसलिए ना तों मैं कमेटी का सदस्य हो सकता हूं ना ही चुनाव लड़ सकता हूं, इसलिए तथाकथित कमेटी के पदाधिकारी के मुझे डरने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि किसी भी पद पर उनका मेरे से मुकाबला नहीं होगा🙏
No comments:
Post a Comment