Friday, 26 July 2024

बाबा साहब की स्टेचू विस्थापित करने का मामला🙏 16 Jun 2024

 😭बाबा साहब की स्टेचू विस्थापित करने का मामला🙏


एक अधिवक्ता की हैसियत से यह बात मेरी समझ से परे हो रही है l


जब पार्लियामेंट भांग थी, तो कोई भी जनप्रतिनिधि और सरकार पावर में नहीं थी l


कार्यवाहक प्रधानमंत्री और उसकी कैबिनेट को किसी ऐतिहासिक मूर्ति को विस्थापित करने की पावर किस अधिनियम से मिलती हैl


यदि यह काम केवल नौकरशाहों द्वारा किया गया है, क्योंकि उस समय कोई भी लोकसभा अध्यक्ष नहीं है, तो ऐसा नौकरशाह  जिसके आदेश से मूर्ति विस्थापित हुई है जेल जाने का अधिकारी है l 


अभी तक चुने हुए प्रतिनिधियों ने उसके खिलाफ FIR क्यों नहीं की?🙏


 आम आदमी पार्टी जो अंबेडकर और भगत सिंह को अपना आइकन मानती है उसको संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना चाहिए🙏

 

इसी प्रकार अन्य स्टैचू के संबंध में  संबंधित राजनीतिक पार्टियों FIR दर्ज करा सकती  है 🙏


 राजनीतिक रोटी सेकना है तो अलग बात है 🙏 आम जनता को रोजी-रोटी और स्वास्थ्य के मुद्दे से भटकाये रखना है तो अलग बात है 🙏


अगर यह निर्णय पुराना था, तो क्या लोकसभा के रिजर्व कैटेगरी के सांसदों से ऐसा करने की स्वीकृति ले ली गई थी यह विषय न्यायलय प्रश्नगत किया जा सकता है?


यदि संसद में बैठे व्यक्ति हमारे समाज का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं तो उनको रिजर्व सीट से हटाने की मुहिम चलाई जा सकती है, ऐसे गंभीर विषय पर जनभावना का सम्मान न करने पर उनकी पेंशन एवं अन्य भत्तो पर रोक लगाई जाने की मुहिम चलाई जानी चाहिएl माननीय सर्वोच्च न्यायालय में उपरोक्त सभी विषय प्रश्न गत किया जा सकता है🙏 परंतु इस पर पैसा कौन खर्च करेगा? क्योंकि पैसा तो केवल सांसदों के पास है, हमारे समाज में उद्योगपति होते नहीं🙏 आम जनता तो अपनी रोज की रोटी नहीं खरीद पा रही है l


 हर मुद्दे पर राजनीति करना अच्छी बात नहीं, जो मामले विधिक रूप से ठीक किया जा सकते हैं, उनको उसी रास्ते से ठीक किया जाना चाहिए आम जनता की सुख शांति भंग नहीं करनी चाहिए🙏


अधिवक्ता कमलेश कुमार मित्रा 

मो.9335122064


नोट :- संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें, जिसने भांग संसद के समय बाबा साहब की मूर्ति को विस्थापित करने का काम किया है, बाबा साहब की मूर्ति के माध्यम से भारत की आम जनता संसद और संविधान को नमन करती है, उस संसद से जनता को मूल अधिकार प्राप्त होता है 🙏 यह संबंधित अधिकारी की निष्ठा भांग का मामला है, वह अधिकारी बर्खास्त होने का अधिकारी है 🙏 अगर उसे पर राजनीति न की जाए तो🌹

No comments:

Post a Comment