https://youtu.be/gBc0UL0FFSo?si=uWA7OAVZ1Vx7Rm6F
🌹 अति महत्वपूर्ण सूचना दिनांक 29 सितंबर 2024
आज मुझे अपने पिताजी की बात पुनः याद आ रही है जो वह अक्सर व्यंग में कहा करते थे "किस पर करें सिंगार पिया मोरे अंधेरे ".
1. मैं एक सप्ताह से श्री OP ढाड़ा जी से बात करने का प्रयास कर रहा हूं,
2. उनसे केंद्रीय कमेटी का रेगुलेशन चाहता हूं, ताकि दिल्ली के रविदास समाज का भला हो सके!
3. एक सप्ताह पहले उनसे बात हुई थी, तब मैंने उनसे रेगुलेशन की कॉपी मांगी थी 🙏
4. केंद्रीय कमेटी के वर्तमान प्रधान हमारे बगल में हैं 🙏 परंतु रेगुलेशन की कॉपी अभी तक मुझे नहीं मिली है 🙏
5. श्री अक्षय महाराज ने कहला दिया है कि वह अपने व्यक्तिगत काम में बिजी हैं इसलिए उनको फोन ना किया जाए 🙏
6. केंद्रीय कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री गुरदीप लाली जी को नहीं पता है कि केंद्रीय कमेटी का रेगुलेशन क्या है, श्री अक्षय महाराज जी और श्री ढांडा जी के निकट होने के कारण वे अक्सर मुझसे मांगते हैं 😂
7. उप प्रधान रहे मिस्टर बीके सिंह केंद्रीय कमेटी से कोई ताल्लुक रखता नहीं चाहते हैं 🙏
8. ऐसा कहा जाता है यह कमेटी 54 साल पुरानी है🙏 किसी व्यक्ति को इस कमेटी का प्रधान बनते समय यह तो सोचना चाहिए कि वह कमेटी के लिए कितना समय निकाल सकेगा, या केवल पद पर बैठकर समाज का समय खराब करेगा, समाज के लिए पनौती बना रहेगा🙏😭
9. दिनांक 10 जनवरी 2024 को श्री के. सी. रवि जी के साथ पूजा के बाद मेरी भेंट हुई और साथ-साथ काम करने का निर्णय लिया 🙏 इसकी सूचना सोशल मीडिया से जारी होने लगी थी 🙏
10. 24 मार्च 2024 को मेरे माध्यम से श्री अक्षय महाराज जी और श्री OP ढांडा जी की श्री के. सी. रवि जी से भेंट हुई 🙏 24 मार्च 2024 को एक संकल्प पारित हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध है 🙏
11. इसके बाद श्री अक्षय महाराज ने अधिक चतुराई दिखाते हुए श्री के. सी. रवि जी से सीधे संपर्क करना शुरू कर दिया🙏
12. श्री ब्रह्म प्रकाश बुलाकी जी के कार्यालय पर हुई बैठक में अक्षय महाराज जी ने मुझे यह भी बताना आवश्यक नहीं समझा कि वहां पर श्री के. सी. रवि जी भी आ रहे हैं🙏
13. गठबंधन प्रक्रिया के अधीन जब मैंने श्री रवि जी को सूचित किया कि मैं अगले दिन श्री ब्रह्म प्रकाश बुलाकी जी के कार्यालय में बैठक के लिए जा रहा हूं, अक्षय महाराज जी ने मुझे आमंत्रण दिया है, तब श्री रवि जी ने मुझे बताया उनको भी बुलाया गया है, तब श्री रवि जी को मैंने सूचित किया कि आपको बुलाया गया इसकी सूचना अक्षय जी ने मुझे नहीं दी हैं 🙏
14. क्योंकि श्री रवि जी के साथ हमारी एक मर्यादा अनुबंध के अधीन थी कि सभा में या तो वह बोलेंगे अथवा मैं, एक सभा में हम दोनों नही बोलेंगे 🙏
15. क्योंकि हमारी और उनकी विचारधारा में थोड़ा अंतर है, भले ही हम दोनों की मंजिल एक है परंतु पहुंचने के रास्ते बहुत विपरीत है 🙏
16. श्री अक्षय जी की इस त्रुटि का परिणाम यह हुआ कि श्री बुलाकी जी के कार्यालय में हुई बैठक में श्री रवि जी नहीं आये 🙏
17. चारों तरफ से मेरे पास फोन ज्यादा आते थे जिसकी सूचना मैं नियमित रूप से श्री रवि जी को देता था 🙏
18. राजनीतिक रहे व्यक्ति श्री रवि जी को सदैव यह चिंता सताती थी कि मित्रा कहीं हमसे आगे ना निकल जाए 🙏 इसलिए वह अपना ड्राइवर के माध्यम से इसका मूल्यांकन करते रहते थे, जो की एक अधिवक्ता की गरिमा के विरुद्ध था, उनकी उच्च अभिलाषा को देखते हुए मैंने अपने सभी पत्रों पर उनको संत सभा के प्रतिनिधि के रूप में स्थापित कर दिया 🙏
20. परंतु जो व्यक्ति जिस सम्मान के योग्य न हो और उसको वह सम्मान मिल जाए तो फिर वह सम्मान उसको पचता नहीं है🙏
21. जिस प्रकार राजनीतिक सत्ता मिलने पर राजनीतिक व्यक्ति अपना घर भरने लगता है, परिवार को देखने लगता है उनके लिए अकूत धन एकत्र करने लगता है, यही कार्य श्री रवि जी ने किया, उनके पास अक्षय महाराज थे, अपने भाई विजय कुमार और राज कुमार थे इसलिए उन्हें कमलेश मित्रा की जरूरत नहीं थी 🙏और 24 जून 2024 को पंजाब से लौटते हुए हमारा और श्री रवि जी का गठबंधन टूट गया 🙏 उन्होंने श्री अक्षय का पूरा प्रयोग करने का प्रयास किया, परंतु श्री अक्षय महाराज जी तो महा कुटिल आदमी थे वह श्री रवि जी का प्रयोग करना चाहते थे, लिहाजा दोनों की प्रगति परवान नहीं चढ़ सकी 🙏 और दिल्ली के रविदास समाज को भारी नुकसान हुआ😭
22. 31 अगस्त 2024 को जब मैं जालंधर के दौरे पर था तब श्री अक्षय महाराज जी ने मुझे सूचित किया कि श्री रवि जी उनका फोन नहीं उठा रहे हैं, वह श्री रवि जी से अपेक्षा करते हैं कि वह अपने प्रभाव से दिल्ली के मंदिरों को उनकी केंद्रीय कमेटी से जोड़ दें 🙏
23. मैंने रवि जी के कार्यालय में फोन करके उनके अनुरोध को आगे बढ़ा दिया क्योंकि फोन तो मेरा भी श्री रवि जी नहीं उठाते थे🙏
24. 🌹 गठबंधन बनते और टूटे रहते हैं, परंतु समाज में संवाद हीनता नहीं आनी चाहिए 🙏 विचारों का अंतर हो सकता है🙏 परंतु संवाद हीनता मनभेद कर देती है😭
25. विगत दो बार श्री रवि जी के कार्यालय से फोन आया मुझे मीटिंग में बुलाया गया परंतु अपरिहार्य कारण से मैं किसी भी मीटिंग में नहीं पहुंचा हूं 🙏 मुझे यह पता नहीं है यह रूटीन फोन था अथवा विशेष क्योंकि उनके कार्यालय से फोन आते रहते हैं🙏
26. मैं श्री रवि जी का आज भी सम्मान करता हूं वह समाज के गणमान्य वरिष्ठ व्यक्ति हैं 🙏 मैं श्री अक्षय जी का भी सम्मान करता हूं, श्री अक्षय जी में योग्यता भरपूर हैं कुटिलता की सीमा तक है, परंतु कोई व्यक्ति एक समय में एक ही कार्य कर सकता है🙏
27. सभी पदों पर बैठने का लोभ उनको कहीं भी सफल नहीं होने दे रहा है 🙏 यह नहीं कहा जा सकता कि श्री अक्षय महाराज जी का संत रविदास में समर्पण नहीं है 🙏 इसलिए मैंने ढांडा साहब से कहा था कि क्या आपकी नियमावली में कोई ऐसी व्यवस्था है जिसके आधार पर हम श्री अक्षय महाराज जी को अथवा पूर्व पदाधिकारी को संगठन में अलग से सम्मान दे सके 🙏
28. श्री ढांडा साहब क्या है कैसे हैं इस वीडियो से आपको पता चल जाएगा 🙏 सभी के संबंध में मेरे पास सूचनाएं हैं, मुझे किसी के संबंध में अफवाह फैलाने की आवश्यकता नहीं है, समाज उनको चिर परिचित रूप में जानता है 🙏 मैं तो चाहता हूं सभी लोग सुधर जाएं, और रविदास समाज के लिए अच्छा काम करें, एवं अनुसूचित जाति समाज के लिए अच्छा काम करें🙏
29. श्री रवि जी, श्री अक्षय जी के साथ मिलकर दिल्ली के सभी मंदिरों को जोड़ लेते तो यह बहुत अच्छी बात है🙏 परंतु मुझे ऐसा होता नजर नहीं आता है, क्योंकि श्री अक्षय महाराज के पास काम करने का वक्त नहीं है 🙏 और श्री रवि जी की फिजा समाज में इस प्रकार की है कि सब जानते हैं यह राजनीतिक व्यक्ति हैं "स्थाई व्यक्ति नहीं है" "धार्मिक व्यक्ति स्थाई व्यक्ति होता है" श्री रवि जी की नीति का अंग है "यूज एंड थ्रो ". परंतु उनके सुपुत्र विधायक हैं, इसीलिए सब उनसे जुड़ कर रहना चाहते हैं 🙏
30. वे जहां भी जाते हैं तो अपने बेटे की विधायक वाली गाड़ी लेकर जाते हैं, इससे प्रतीत होता है उनकी अपनी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा नहीं है 🙏
31. जिस दिन हम गढ़ गंगा गये, उसी दिन हम गाज़ियाबाद भी गए थे, दिल्ली के एक पुराने अधिकारी ने श्री रवि जी को अच्छी तरह से धो दिया, किसी अन्य के कहने पर मैंने रवि जी के साथ इस मीटिंग का आयोजन किया था 🙏
32. मेरी तो अच्छे से क्लास लगनी ही थी, मेरी अच्छे से क्लास लगाई गई 😭 मुझे भी लगने लगा कि मेरे बस का काम नहीं है कि श्री रवि जी के साथ काम कर सकूं, उसके बाद दिल्ली की लोकल बैठकों को बंद कर दिया गया, एनसीआर की बैठक की जाती थी 🙏
33. इसी बीच श्री राम सिंह शुक्ला जी से 96 गुरु भाइयों की लिस्ट प्राप्त हो गयी और अंतिम रूप से 96 गुरु भाईयो से मिलने की योजना बनाई गयी परंतु पंजाब से लौटते हुए गठबंधन टूट गया, इसमें उन संतों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है, जो संत प्रमुख का चुनाव नहीं चाहते हैं🙏
34. श्री अक्षय की टीम अपने स्तर पर विचार विमर्श कर रही है, परंतु अक्षय का विकल्प उनकी टीम को नहीं मिल पा रहा है🙏
35. केंद्रीय कमेटी के वरिष्ठ एवं महासचिव मि. ढाड़ा जी इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है, क्योंकि श्री रवि जी की तरह वे भी समाज में "यूज एंड थ्रो" की नीति अपनाते रहे हैं इसलिए समाज के लोग उनसे बहुत रुष्ट हैं, ऐसा सुनने में आया है, उनका स्विच पंजाब में है 😂🙏
36. वह मर्दों वाली बात नहीं करते है 😂 उन्होंने आज भी मीटिंग को टाल दिया है 🙏 टालो नीति, धीरे चलो नीति, हमारे समाज के लिए जहर है😂
37. 75 की उम्र पार कर चुके लोगों को रिटायरमेंट ले लेना चाहिए😂 परंतु यह बात मोदी जैसे लोगों को समझ में कहां आती है, हमारा समाज में भी मोदी की कमी नहीं है, कुछ कुर्सी पर कुंडली मार कर बैठे हैं, कुछ संगठन की नियमावली पर कुंडली मारकर बैठे हैं 😂
किस पर करें सिंगार.......
प्रतिनिधि अधिवक्ता कमलेश कुमार मित्रा @9335122064
नोट :-
1. श्री ढांडा साहब को दिल्ली के लगभग 50 करोड़ रविदासिया समाज के लोगों में से श्री अक्षय महाराज जी का विकल्प नहीं मिल रहा है, श्री बीके सिंह जी चार्ज लेने को राजी नहीं है 🙏
2. पंजाब के तोता एवं श्री ढाड़ा साहब ने दिल्ली के रविदास समाज को कितना छोटा और अयोग्य दर्शा दिया है, यह एक चिंता का विषय है 🙏
आज की टेलिफोनिक कॉन्फ्रेंस समाप्त 🙏अधिसूचना निर्गत🌹
No comments:
Post a Comment