श्रीमान जीत सिंह जी,
(+91 99996 84217)
1. मैं मायावती की गलत नीतियों की बात कर रहा हूं🙏 मैं बीएसपी का विरोध नहीं कर रहा हूँ 🙏 इस अंतर को समझना होगा या तो मायावती अपनी गलत नीतियों को ठीक करें, या पार्टी की कमान दूसरों को दें,🙏
2. उनकी ₹2 वाली टोल आर्मी 40 साल पुराने कार्यकर्ताओं को भी बोलने नही देती है,
3. अथवा आरएसएस प्रायोजित टोल आर्मी मायावती का समर्थन करने पर उतर आती है, इससे नुकसान बहुजन समाज पार्टी की मूल विचारधारा को हो रहा है🙏
4. माननीय काशीराम के मिशन को हो रहा है, बाबा साहब का सपना टूट रहा है🙏 मुझे अन्य पार्टियों से क्या लेना देना 🙏
5. कांग्रेस को जितना निचोड़ जा सकता था, आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद तक बाबा साहब ने निचोड़ लिया, उससे ज्यादा कांग्रेस को नहीं निचोडा जा सकता था इसलिए बाबा साहब ने कांग्रेस को छोड़ दिया था 🙏
6. समय के अभाव में बाबा साहब ने यह कार्य समता पार्टी और भारतीय बुद्धिस्ट महासभा को आगे बढ़ाने हेतु दिया था परंतु वे सब नाकामयाब रहे 🙏
7. माननीय काशीराम ने पृथक रूप से बाबा साहब के सपनों को साकार रूप प्रदान करने की दिशा में कार्य किया🙏 बहुजन समाज पार्टी एक सफल पार्टी रही माननीय काशीराम जी के जीवन में 🙏
8. मायावती की सोशल इंजीनियरिंग ने बहुजन समाज पार्टी को दूरगामी क्षति पहुंचाई है, इसलिए बहुजन समाज पार्टी का दिन प्रतिदिन पतन होता जा रहा है🙏 मैं इस बात से चिंतित हूं इसलिए बहुजन समाज पार्टी की बात करता हूं मुझे अन्य पार्टियों से क्या लेना देना 🙏 ऐसा नहीं कि मैं अन्य पार्टियों के बारे में कुछ नहीं कहता हूँ 🙏 जहां आवश्यक है जरूर कहता हूं🙏 परंतु आपको मेरी वही बातें सुनाई देती हैं जो आपके हिट करती हैं 🙏
9. जब मैं अन्य पार्टियों की आलोचना करता हूं तो आप समर्थन में नहीं उतरते हैं, परंतु जब मैं मायावती की आलोचना करता हूं तो आप मायावती के समर्थन में उतर जाते हैं🙏
10. हमारा अभियान है आर्थिक समानता जो बाबा साहब का सपना था, बाबा साहब ने संविधान में आर्थिक समानता तक पहुंचाने के लिए समता का अधिकार दिया है 🙏 इसमें आर्थिक समता भी सम्मिलित है 🙏 मायावती कभी भी आर्थिक समानता की बात नहीं करती है, सभी के मूल वेतन को सामान करने की बात नहीं करती है 🙏 क्योंकि उसे महारानी बने रहना है 😂
11. बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से ऐसे देश की परिकल्पना नहीं की थी जैसा कांग्रेस और बीजेपी बना रही है🙏
12. मा. काशीराम की मृत्यु के साथ बुद्धि विवेक से पैदल हो चुकी मायावती बहुजन समाज पार्टी का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं है 🙏 उसी का परिणाम है कि आरएसएस के कार्यालय से एक पत्र निकालता है जो मायावती तक पहुंचता है, उसे पत्र को मायावती अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पढ़ती है उसके अतिरिक्त किसी प्रश्न का जवाब नहीं देती है🙏
13. ऐसे तो बहुजन समाज का कल्याण नहीं होगा, नए सिरे से विचार करना पड़ेगा🙏 बहुजन समाज को यह सोच लेना चाहिए कि वह बहुजन समाज पार्टी को बचाएगी या मायावती को🙏
14. और आजकल तो एक नई कहानी चल रही है, मायावती पहले अपनी बहू से निपट ले अपने परिवार को एक कर ले, फिर बहुजन समाज पार्टी को एक करने और समाज को एक करने की बात करें🙏
15. उम्र के लिहाज से मायावती को रिटायरमेंट की आवश्यकता है 🙏 विगत 10 साल में मायावती ने जमीनी लोगों को बहुजन समाज पार्टी में प्रोत्साहित नहीं किया इसलिए बहुजन समाज पार्टी का पूरा मूमेंट धाराशाही हो गया 🙏
16. टोल आर्मी के डर से बहुजन समाज के पुराने कर्मठ कार्यकर्ता इसकी आवाज तक नहीं उठाते हैं 🙏 मैं कोई नई बात नहीं कर रहा हूं, उन कर्मठ कार्यकर्ताओं की बात को दमदारी से रख रहा हूं जो बहुजन समाज पार्टी में सीनियर सिटीजन हो चुके हैं, परंतु उन्हें सीनियर नहीं माना जाता है🙏
17. मुझे लगता है मैंने आपको संतुष्ट करने के लिए सारी बातें लिख दी है कि मैं मायावती की गलत नीतियों का विरोधी हूं बहुजन समाज पार्टी का विरोधी नहीं हूँ🙏
अधिवक्ता कमलेश कुमार मित्र @9335122064
No comments:
Post a Comment