Tuesday, 1 October 2024

37 बिंदुओं पर स्पष्टीकरण

 अरविंद कटारिया जी,


अपने 37 बिंदुओं में किसी भी बिंदु को गलत नहीं कहा है 🌹


आपने यह जानना चाहा है कि मेरी पीड़ा क्या है?


आपकी उत्सुकता के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद🙏


1. पंजाब में बैठे तोता लोग, जो हरी और सोहम के नाम पर दिल्ली में झगड़ा करा रहे हैं🙏 कोई हरि हरि गा रहा है, कोई सोहम सोहम गा रहा है, रविदास रविदास कोई नहीं गा रहा है, रविदास जी स्वयं हरि हरि कहा करते थे या सोहम सोहम?


2. मैंने तो सुना है वह राम-राम कहा करते थे, और कहा करते थे हमारा राम अयोध्या का राजा रामचंद्र नहीं है🙏


3. ब्राह्मण धर्म की मानसिकता के लोग चाहते हैं कि रविदास समाज बटा रहे 🙏


4. अवसरवादी लोग हर जगह आकर काम में अड़ंगा डालते हैं, मिशन को कमजोर करते हैं, कहते हैं गाड़ी मैं चलाऊंगा, फिर चाबी लेकर भाग जाते हैं😂


5. मुझे इस बात से तकलीफ है, अगर अक्षय जी ने रवि जी का साथ पकड़ा था, तो रवि जी के साथ काम करना चाहिए था 🙏 तुगलकाबाद रविदास मंदिर मिशन को धोखा देने का काम जो वह कर रहे हैं वह गलत कर रहे हैं रविदास समाज को धोखा दे रहे हैं 🙏


6. रवि जी को विश्वास था कि अक्षय जी दिल्ली के रविदास मंदिरों को एक साथ खड़ा करके तुगलकाबाद रविदास मंदिर आंदोलन में अपना योगदान करेंगे🙏 

7. परंतु वह तो उल्टा उनसे मदद मांगने लगे कि अपने प्रभाव का प्रयोग करते हुए दिल्ली के मंदिरों को केंद्रीय कमेटी से जोड़ दो, सोहम से जोड़ दो 😂


8. 24 मार्च 2024 को जो वादा इन्होंने किया था, उस पर ईमानदारी से कभी काम नहीं किया🙏 रवि जी को धोखा दिया, रविदास जी को भी धोखा दिया, मेरी तकलीफ इस बात की है 🙏


9. अक्षय जी के चक्कर में रवि जी ने मुझे भी धोखा दे दिया, धोखा देने वाले को धोखा मिला😂


10. परंतु मेरी तकलीफ यह है कि मिशन रविदास मंदिर तुगलकाबाद को धोखा मिला है, मेरी चिंता का विषय यह है 🙏


11. अभी बलवान जी का फोन आया था, अक्षय महाराज जी के बिजनेस पार्टनर हैं, अक्षय जी की घरेलू जिम्मेदारियां बता रहे थे🙏


12. अक्षय जी की घरेलू जिम्मेदारियां मैं भी जानता हूं, मुझे तो लगता है उन्हें पहले अपनी घरेलू जिम्मेदारियां निभाना चाहिए इसके बाद समाज का काम देखना चाहिए🙏 तत्काल उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, और किसी योग्य व्यक्ति को, जो फुल टाइम रविदास मंदिर के लिए, रविदास मिशन के लिए काम कर सके, अध्यक्ष बनाना चाहिए🙏


13. मैं ढाड़ा साहब से इसीलिए रेगुलेशन देखना चाह रहा था, ताकि अक्षय जी को कहीं अन्य उचित सम्मान दिया जा सके🙏


14. किसी एक व्यक्ति की व्यस्तता के लिए समाज के कार्य को रोका नहीं जा सकता है, वह पिछले 3 महीने से मेरे साथ लगातार टाल-मटोल कर रहे है 🙏


15. मोती बाग का मंदिर तोड़ा गया, उनको फोन किया गया उनको वीडियो भेजे गए परंतु फिर भी वह नहीं गए, अपनी गाड़ी में उन्होंने मुझे चौकीदार बनाकर बैठा ले रखा🙏 और ऐसा एक बार नहीं दो बार किया, फिर भी वह मोती बाग मंदिर नहीं गए, मेरी तकलीफ यह है 🙏


यदि वास्तव में आप मेरा तकलीफ जानना चाहते हैं तो मैंने सारी बात कह दी है, 


अगर इसमें आपकी कोई राजनीतिक महत्वकांक्षा है, आशक्ति है, तब आप हमारे जवाब से संतुष्ट नहीं होंगे 🙏


मिशन तुगलकाबाद रविदास मंदिर के चिंतक अधिवक्ता कमलेश कुमार मित्रा @ 9335122064


नोट :- 

मेरा समर्पण रविदास मंदिर के लिए है, रविदास समाज को अच्छा बनाने के लिए है, मैं किसी व्यक्ति का गुलाम नहीं हूँ, मुझे मंदबुद्धि का समझने की भूल न करें, मैं तुम्हारी चौकीदारी कर सकता हूं, यदि तुम समाज को अच्छा बनाने की चौकीदारी करते हो तो 🙏

No comments:

Post a Comment